-->
दिनांक 07 अगस्त 2026 को नवनियुक्त चिकित्सा शिक्षा, निदेशक डॉ आशुतोष सयाना द्वारा एनएमसी के मनकानुसार कार्य तथा अन्य की समीक्षा हेतु राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर का निरीक्षण किया इसी दौरान डॉ आशुतोष सयाना द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में कार्यरत समस्त संकाय/चिकित्सकों से भी वार्ता की। इस अवसर पर डॉ चंद्र प्रकाश, प्राचार्य, डॉ उषा रावत, पूर्व प्राचार्या, डॉ सृजन श्रीवास्तव, डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉ सुमन पांडे, चिकित्सा अधीक्षक, डॉ आदित्य चौहान, डॉ हेमंत आदि उपस्थित रहे।